रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पुरी (ओडिशा), 16 मई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने पुरी लोकसभा में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा संगठन ने उन्हें पुरी विधानसभा सीट प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपा है।
मूणत ने बताया कि मैं पुरी के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आमजनों के मन में हमारे प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। लोगों ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा में भाजपा की सरकार बनेगी।
मूणत ने कहा कि 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। पीएम सोमवार को पुरी रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में उत्साह है।