रायपुर

22 एकड़ से अधिक पर हो रही थी प्लाटिंग, निगम ने भांडा फोड़ा, अब होगी एफआईआर
16-May-2024 6:50 PM
22 एकड़ से अधिक पर हो रही थी प्लाटिंग, निगम ने भांडा फोड़ा, अब होगी एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। निगम ने गुरुवार को दुसरे दिन भी शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। और 22 एकड़ से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त किया। निगम तहसीलदार की मदद से अवैध बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा। जोन 10  और 6 नगर निवेष विभाग की टीम ने बोरियाखुर्द में जगदम्बा विहार के पास लगभग 20 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग कि भंडाफोड़ कर रोक लगायी गयी । जोन 6 के तहत भाठागांव के भर्री खार में लगभग 3 एकड़, भाठागांव आछी तालाब के पास लगभग 2 एकड़ निजी भूमि और कुशालपुर में मलसाय तालाब से दंतेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग में स्थित डबरी को पाटकर  अवैध प्लाटिंग कीनजा रही थी । जोन 10 की टीम ने तेलीबांधा एक्सप्रेस वे के पास इस अवैध प्लाटिंगकर्ता बनाए  गये अवैध मुरूम मार्ग को  को बंद कर दिया ।

अवैध मुरूम रोड,प्लाटिंग किए गए  प्लाटों की डीपीसी नींव को थ्रीडी से तोड़ा ।  वहां निर्माणाधीन भवनों के अवैध विद्युत कनेक्शनों को भी   तत्काल काटा गया ।

 इसी प्रकार जोन 10 नगर निवेष विभाग ने तेलीबांधा एक्सप्रेस वे मार्ग की ओर रास्ता अवैध रूप से खोले जाने के अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को स्थल पर पहुंचकर थ्रीडी से काटा गया एवं आवागमन उस ओर बाधित कर अवैध मुरूम मार्ग को बंद करने की कार्यवाही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी ।

लगभग 1 वर्ष पूर्व उक्त डबरी को पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही पर पूर्व में उसी समय रोक लगायी गयी थी । आज पुन: अवैध प्लाटिंग की तैयारी पर कार्यवाही कर रोक लगायी गयी । भाठागांव में जोन 6 की टीम ने कार्यवाही करते हुए भिन्न 2 स्थानों में बनायी जा रही अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से जगह-जगह पर काटकर एवं खोदकर वहां सीसी पोल एवं बाउंड्रीवाल को भी तोड़ा।

जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने  माधव राव सप्रे वार्ड के तहत रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ नाले के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 2.55 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर  रोक लगा दी है।

निगम के अमले ने थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से यह कार्यवाही की । यहां  बनाए गए मुरूम रोड को थ्रीडी से काट,  सभी प्लाटों की अवैध नींव को तोड़ा।

जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर  है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध  पुलिस में  नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।


अन्य पोस्ट