रायपुर

मानसून 31 को केरल, रायपुर 5 के बाद
16-May-2024 6:48 PM
मानसून 31 को केरल, रायपुर 5 के बाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी कर बताया कि 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा।  घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर और द्वीप समूह पर मानसून के दो दिन पहले यानी 19 मई को ही पहुंचने की संभावना है, जबकि वहां दस्तक देने की सामान्य तारीख 21 मई है। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को

पहुंचा था।

8 जून को केरल पहुंचा था मानसून

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 19 वर्षों (2005-2023) के दौरान केरल में मानसून के आरंभ की तारीख के आईएमडी के परिचालन पूर्वानुमान 2015 को छोडक़र सही साबित हुए थे। मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था। वहीं रायपुर पांच जून के बाद ही पहुंचेगा।

ला नीनो से अच्छी बारिश का अनुमान

क्लाइमेट (जलवायु) के दो पैटर्न होते हैं, अल नीनो और ला नीनो। पिछले साल अल-नीनो सक्रिय था, जबकि इस बार अल-नीनो परिस्थितियां इसी हफ्ते खत्म हुई हैं और संभावना बन रही है कि तीन से पांच हफ्तों में ला-नीना परिस्थितियां पैदा हो जाएंगी। पिछले साल अल-नीनो के समय सामान्य से कम 94त्न बारिश हुई थी। 2020 से 2022 के दौरान ला-नीना ट्रिपल डिप के दौरान 109 फीसदी, 99फीसदी बारिश हुई थी।


अन्य पोस्ट