रायपुर
रायपुर, 16 मई। सीबीएसई को 10 एवं 12 की परीक्षा में एथेना वल्र्ड स्कूल , अमलेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है। कक्षा 10 का परिणाम शत प्रतिशत रहा वहीं कक्षा 12 वी में 96त्न विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।
विद्यालय की छात्रा मालविका गुप्ता ने 97.4 त्न अंकों के साथ प्रथम, टिया मित्तल 96.4 त्न प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ढ्ढ निलय सूचक 94 त्न अंक प्राप्त कर तृतीय रहेढ्ढ कक्षा 10 में क्षितिज देवांगन 91 त्न अंक लेकर प्रथम स्थान,दिशा खरे एवं मोहम्मद अदीब खान ने क्रमश: 84.4 एवं 82.4 त्न अंक प्राप्त कर द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय से कक्षा 12 में 179 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया ढ्ढ 13 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 23 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहे ढ्ढवही 136 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । इस वर्ष मालविका गुप्ता ( जीव विज्ञान संकाय ) ने रसायन एवं जीव विज्ञान विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है ढ्ढ टिया मित्तल (गणित संकाय ) ने जे इ इ मेन्स में 99.93 परसेंटाइल प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 1296 रैंक प्राप्त किया है।
विद्यालय के चेयरमैन संरक्षक डॉ विकास विजय बजाज, निदेशक राज शेखर पालीवाल और प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त कर छात्रों के सफल जीवन की कामना की।