रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आनलाइन ठग गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। शहर में साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया है। एक ही दिन में दो लोगों से लाखों रूपए की ठगी हो गई। इससे पहले कल कबीर नगर इलाके में भी गुगल में टास्क पुरा करने का झांसा देकर ठग ने 9.66 लाख रूपए को धोखे से खाता में ट्रांसफर कर लिया। टिकरापारा इलाके में 5 से 8 मई के बीच लक्ष्मीनगर निवासी पिंकी साहू से आनलाइन ठगी हुई है। आरोपी अज्ञात मोबाइल नम्बर 9629163413 धारक ने वाटस्अप में लिंक भेज कर टास्क पूरा करने पर पौसा कमाने का लालच देकर 8लाख 50 हजार रूपए को धोखे से ट्रांसफर कर ठगी की।
पिंकी साहू ने बताया कि 5 मई को उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात नम्बर 9629163413 से वाटस्अप में मेसेज आया जिसमें एक क्विज का लिंक आया था। जिसमें आरोपी ने टास्क पूरा करने और सवालों के सहीं जवाब देने पर पौसा कमाने का लिंक भेजा था। पिंकी उसके झांसे में आ गई। और लिंक को ओपन कर उसमें दिए गए टास्क को पूरा कर दिया। जिसके बाद पिंकी के बैंक खाता से अलग-अलग किस्तों में 8 लाख 50 हजार 680 रूपए को अज्ञात मोबाइल धारक ने धोखे से निकाल लिए। पिंंकी साहू को इस बात की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए मोबाइल नम्बर और खाता से ट्रांजेक्सन डिटेल निकाल कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।