रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। ट्रेन में बिना टिकिट सफर कर जुर्माना, जेल जाने से अच्छा है कन्फर्म टिकिट पर यात्रा कर कई फायदे उठाए जा सकते हैं। ट्रेन के टिकट के कई सारे उपयोग है। इसके जरिए आप खाने से लेकर फस्र्ट एड इमरजेंसी, डोमेट्री तक एक्सेस कर सकते हैं।
मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
यदि ट्रेन का कंफर्म टिकट है और रहने के लिए होटल चाहिए तो ऐसे में आप आईआरसीटीसी की डॉरमेट्री यूज कर सकते हैं. जहां पर काफी सस्ते यानी की 150 रुपए तक में बेड ले सकते हैं। यह 24 घंटे के लिए ही मान्य होता है। भारतीय रेलवे में एसी 1, 2 व 3 में तकिया, चादर व कंबल यह सब फ्री मिलता है। गरीब रथ में भी ये सारी फैसिलिटी फ्री मिलती है। एसी में अगर यह चीज नहीं मिलती है तो ट्रेन का टिकट दिखाकर इन चीजों को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं या फिर कोई मेडिकल इमरजेंसी है तो ट्रेन में ही फास्ट एड की पूरी सुविधा होती है। बस ट्रेन के आरपीएफ जवान को सूचना देनी है। चाहें तो 139 पर कॉल कर सकते हैं। तुरंत फर्स्ट एड की सुविधा मिलेगी। अगर ट्रेन में वह सुविधा नहीं है जो चाहिए तो अगले स्टेशन में इसका इंतजाम भी किया जाएगा। अगर टिकट राजधानी, दुरंतो या फिर शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेन में टिकट ले रखा है और ये ट्रेन 2 घंटे से अधिक लेट होती है तो आईआरसीटीसी की कैंटीन की तरफ से मुफ्त में भोजन भी दिया जाएगा। अगर भोजन नहीं दिया जाता है तो आप 139 नंबर पर डायल करके शिकायत भी कर सकते हैं। सभी रेलवे स्टेशन में लॉकर रूम औरक्लॉक रूम में अपना सामान रख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए 50 से 100 तक 24 घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। लेकिन, इसके लिए भी पास ट्रेन का टिकट होना चाहिए। वहीं, ट्रेन से तुरंत उतारने के बाद या फिर चढऩे के पहले नॉन एसी या फिर एसी वेटिंग रूम में आराम से वेट कर सकते हैं। इसके लिए टिकट दिखाने की जरूरत पड़ेगी। यहां रुकने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है।
यहां करें शिकायत
कन्फर्म टिकट है और इन सारी फैसिलिटी में कोई दिक्कत आती है या इनमें से किसी चीज का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो 139 नंबर पर डायल करके शिकायत कर सकते हैं। मदद तुरंत की जाएगी।