रायपुर
स्टार्टअप शुरू करने मिलेगा स्थान, जल्द शुरू होगा ‘आरंभ’
15-May-2024 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जयस्तंभ चैक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के उपरी माले में तैयार हो रहे आरंभ सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सेंटर को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रूफटॉप का उपयोग करने आवश्यक निर्देश दिए है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए जिला प्रशासन स्थान उपलब्ध कराएगा और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज भाठागांव बस स्टैंड में तैयार हो रहे गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गेस्ट हाउस का संचालन जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए गए है। इससे दूर-दराज से रायपुर आने वालों को परेशानियां नहीं होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे