रायपुर

कल से बढ़ेगी गर्मी, 2-3 डिग्री
15-May-2024 7:28 PM
कल से बढ़ेगी गर्मी, 2-3 डिग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। राजधानी सहित प्रदेश में पारा बढऩे के आसार है। सप्ताहभर से सामान्य चल रहे मौसम के बाद गुरूवार से गर्मी से तापमान में बढ़तरी के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.40 डिग्री डोंगरगढ़ में रहा। तथा सबसे कम न्यनू तम तापमान 19.80 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया । सरगुजा, बलरामपुर, पेंड्रा रोड और बस्तर जिलों में ताप सचूकांक 40 डिग्री से नीचे रहा। आगामी 5 दिनों में उत्तरी तथा मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढऩे की संभावना है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिर्वतन नहीं होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मेघगर्जाना, अंधड़ व बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी विदर्भा और आसपास के क्षेत्र में समुद्रतल से 0.9 किमी ऊपर है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भा तक समुद्र तल के ऊपर बनी हुई है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की सांभावना है। 15 मई को आकाश में मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की सांभावना है । अधिकतम और न्यनू तम तापमान क्रमश: 41डिग्री और 28डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है । कुछ जिलों में हलकी बारिश होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट