रायपुर

केन्द्र के समान देय तिथि से डीए डीआर देने खिलवाड़ कर रही सरकार
15-May-2024 7:26 PM
 केन्द्र के समान देय तिथि से डीए डीआर देने खिलवाड़ कर रही सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। छत्तीसगढ़ शासन  द्वारा लम्बे इंतजार के बाद लोकसभा आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बकाया केंद्रीय दर 8त्न प्रतिशत में से केवल 4त्न डीए डीआर मार्च 24 से देने की आदेश को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मोदी के गारंटी के साथ  खिलवाड़ निरूपित करते हुए इसे विधान सभा चुनाव के दौरान जारी मोदी की गारंटी जिसमे राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के देय तिथि तथा देय दर से डीए डीआर देने की घोषणा का अवहेलना करार दिया है।बिना एरियर सिर्फ 4 फीसदी डीए डीआर देने के आदेश को कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ धोखा बताया है। यह भी उल्लेखनीय हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा 4त्न डीए डीआर देने के लिए अनुमति दी गई थी जिसे एरियर की राशि हजम कर लोकसभा चुनाव के पूर्व देकर एहसान जता रहे हैं। जबकि इसी अनुमति पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए डीआर रोककर बिना अनुमति आईएएस अधिकारियों ने अपना आदेश जारी कर लिया है।

विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने अपने राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 23 से 4 फीसदी डीए देने का आदेश कर  राज्य पुनर्गठन अधिनियम  की बाध्यता के चलते  छत्तीसगढ़ शासन से सहमति मांगा। परंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 24 से डीआर देने की सहमति देकर दोनो राज्य के पेंशनरों के साथ घोर अन्याय किया है। महासंघ छत्तीसगढ़ ने सरकार की  एरियर हजम करने की नीति का विरोध किया है और बकाया 4 फीसदी डी आर आदेश एरियर सहित जारी करने की मांग किया है।

  महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय सचिव पूरन सिंह पटेल, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा  महामंत्री अनिल गोल्हानी ने  भाजपा सरकार से जुलाई 23 से केन्द्र के समान पेंशनरों को महंगाई राहत(डीआर) की किस्त को एरियर सहित आदेश कर मोदी की गारंटी का मान रखने की मांग किया है।


अन्य पोस्ट