रायपुर

प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर जारी किया संत युधिष्ठिर लाल ने, 25 को होगा
15-May-2024 7:24 PM
 प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर जारी किया संत युधिष्ठिर लाल ने, 25 को होगा

रायपुर, 15 मई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह अंबुजा मॉल में आयोजित किया जा रहा है जिसका आज पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल द्वारा किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया एक सौ पचास बच्चो को चयन करके सम्मानित किया जाएगा। क्लास 9वीं से बारवी क्लास के बच्चे जिनका परसेंटेज अस्सी से ऊपर है उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है प्रतिभा सम्मान को मैनेज के लिए अनिल ज्योतसिंघानी अपनी पूरी टीम के साथ लगे हुए है साथ में बच्चो के सिलेक्शन के लिए सिंधी काउंसिल महिला विंग की टीम गठित की गई है जिसमे मुख्य रूप से राशि बलवानी,जूही दरयानी,लक्ष्मी चंचलानी,कशिश खेमानी,दीपिका जेठानी,सोनिया निंज्यानी,मानसी कुकरेजा के द्वारा चयन किया जाएगा।

 इस आयोजन में मोटिवेशनल स्पीकर शिक्षा विद डॉ जवाहर सूरी शेट्टी, डॉ संदीप गांधी,मुकेश शाह, अलकक्षेंद्र मोगरे बच्चो को आगे अपना कैरियर कैसे चुने उसके टिप्स देंगे साथ में अलग अलग कॉलेज की टीम भी रहेगी जो बच्चो की काउंसिलिंग करके आगे क्या कोर्स चुने उसका गाइडेंस करेंगे। इस आयोजन में मुख्य रूप से शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी,बंटी गावड़ा,अमर गिदवानी,तेजकुमार बजाज,सचिन मेघानी,कमल विधवानी,सुनील कुकरेजा,प्रणीत सुंदरानी,नितिन कृष्णानी,चंदन जैसिंघ अपनी भूमिका निभा रहे है।


अन्य पोस्ट