रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। निरंकारी मिशन ने कल समर्पण दिवस मनाया।कोटा राजस्थान से आए संत ओमप्रकाश साहित्य की अध्यक्षता में लाखेनगर के हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड में मनाया गया।।लगभग 1200 संतों,भक्तों ने श्रद्धापूर्वक बाबा जी को याद किया। सेवादल ने गुरु लंगर की भी व्यवस्था की गई ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संतों को याद करने का कोई एक विशेष दिन नहीं होता बल्कि इनका जीवन तो हर पल प्रेरणा देता है। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह एक महान जीवन जी कर संसार को प्रेम की शिक्षा दे गये।वो कहा करते थे कि यदि किसी के दिल में नफरत है बैर है तो उसे प्यार देना होगा और यदि फिर भी उसका हिर्दय परिवर्तित ना हो तो उसे और ज़्यादा प्यार दिया जाए जिससे उसके हिर्दय से वैर नफऱत वाला भाव दूर हो जाए। संत अवनीत जी को भी आज के दिन याद किया जाता है। जिन्होंने अपने सत्गुरु के साथ ही अपने जीवन की तोड़ निभाई।