रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। वित्त विभाग ने सभी विभागीय सचिवों से बंद हुई योजनाओं की बचत राशि की जानकारी मांगी है। और ऐसी रकम तत्काल शासन के खाते में ट्रांसफर करने कहा है।
बजट संचालक शारदा वर्मा ने सभी एसीएस,प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिवों सभी विभागाध्यक्ष्य, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को यह पत्र भेजा है। वर्मा ने कहा है कि पूर्व में संचालित किन्तु वर्तमान में बंद विभिन्न योजनाओं के लिये प्राप्त राशि के विरूद्ध अव्ययित राशि बैंक खातों में शेष उपलब्ध है एवं उनका संधारण अभी भी राज्य एवं मैदानी कार्यालय कर रहे हैं। अत: यह राशि तत्काल प्रभाव से राज्य शासन के खाते में जमा करते हुए उसकी प्रति वित्त विभाग को भेजें।विभागाध्यक्ष कार्यालय मैदानी कार्यालय की जानकारी एवं उसी योजना के राज्य स्तरीय खाते की जानकारी को भी एकजाई करते हुए वित्त विभाग के उपलब्ध कराएं।