रायपुर
दुकान से भगवान की मूर्ति, 1.40 लाख नगद पार
15-May-2024 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। चोरी की दो घटनाओं में चोर भगवान की स्वर्ण प्रतिमा और बाइक ले भागे। दोनों मामले पुलिस ने दर्ज कर लिए है।
स्वर्णभूमि निवासी ग्यानेश्वर गुप्ता (35) की अवंति विहार में भारत कंस्ट्रक्शन एंड सेल्स के नाम से पेंट की दुकान है। उसने बीते 25 अप्रैल की रात 9 बजे दुकान बंद कर अगले दिन सुबह 10 बजे खोला। देखा कि दुकान की खिडक़ी टूटी हुई है और भीतर, ड्राज़ में रखे नगद 1.40 लाख, सोने की मूर्ति 10ग्राम और एक मोबाइल गायब था । गुप्ता ने कल शाम तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। इधर खपराभट्टी आजाद चौक निवासी शारदानंद भार्या (26) की बाइक यामाहा सीजी 04-एचवी 2859 घासीदास कांप्लेक्स के पास से चोरी हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे