रायपुर
रायपुर, 15 मई। नगर निगम के फिल्टर प्लांट कल पाईप लाईन इंटरकनेक्शन कार्य के लिए कल 10 घंटे का शटडाउन ले रहा है । इस वजह से बैरन बाजार, बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर, एवं महापौर निवास टैंक नं. 04 से 15 मई 2024 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नहीं होगी।
जोन 2 -देवेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर (नया ), जोन -4- बैरन बाजार, बैरन बाजार ( नया ), महापौर निवास टैंक नम्बर 04, जोन -6 संजय नगर की टंकी कल 15 मई 024 के शाम के शटडाउन से प्रभावित होगी. इन टंकियों के क्षेत्र में लगभग 9 वार्ड के क्षेत्र आते हैँ।लगभग 50000 के आसपास की आबादी को इन टंकियों से जल आपूर्ति की जाती है।16 मई को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी।
निगम पुराने प्लांट 47.5 एमएलडी के रॉ वाटर पाईप लाईन का 1000 एमएम व्यास के न्यू 80 एमएलडी के रॉ वाटर पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य करने के कारण न्यू 80 एमएलडी एवं 47.5 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों में कल शाम जल भराव नहीं होगा।