रायपुर

गोस्वामी शंकराचार्य के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी- शर्मा
14-May-2024 7:10 PM
गोस्वामी शंकराचार्य के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी-  शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज ने महादेव घाट में जगद्गुरु शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव का आयेजन किया । मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम  विजय शर्मा ने कहा भारतीय संस्कृति के विकास में आदि शंकराचार्य का विशेष योगदान रहा है।आदि गुरू शंकराचार्य ने सम्पूर्ण भारत में भ्रमण कर चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की। उन मठों से दशनाम गोस्वामियों को संबद्ध कर सनातन धर्म के रक्षार्थ  कार्य सौंपा। इस प्रकार दशनाम

गोस्वामी समाज आदिगुरू शंकराचार्य के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी हैं।

 कार्यक्रम के अध्यक्ष समाज के  संस्थापक एवं नीति निर्धारण समिति के सदस्य  रमन गिरि  विशिष्ट अतिथि ओंकार पुरी, नारायण दास त्यागी जी महाराज ने शंकराचार्य के जीवन दर्शन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाएं। संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी ने शंकराचार्य दर्शन का सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ केशव गिरि के मार्गदर्शन, प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी द्वारा स्वागत भाषण से शुरू हुआ । इस अवसर पर तोषण गिरि महासमुन्द, संजय गोस्वामी जशपुर, कामेश्वर पुरी गरियाबंद, सृष्टि गोस्वामी बिलासपुर, शिखा गोस्वामी चंदखुरी मुंगेली, नित्या गोस्वामी व पावस गिरि तोरला महासमुन्द के गोस्वामी गौरव प्रतिभा सम्मान दिया गया।

 मुख्य अतिथि ने  सुरेन्द्र कृष्ण गिरि जी महाराज भाटापारा, मानस मर्मज्ञ  दिनेश भारत पामगढ़ जांजगीर,  टंकेश्वर गिरि इंदौरी बेमेतरा, रामेश्वर गिरि जी मठपुरैना रायपुर, श्रीमती नीलू-सुजीत गोस्वामी रायपुर, श्री बेनू गिरि नया रायपुर, संतोष पुरी  साराडीह महासमुन्द, बाल विदुषी कीर्ति किशोरी नगर पंचायत पलारी बलौदाबाजार, बाल विदुषी रेणुका गोस्वामी लेवई भाटापारा, श्रीमती मोंगरा गोस्वामी सोनडबरी रायपुर,  तरुण पुरी गोस्वामी अरंड महासमुन्द, बाल विदुषी सुश्री गीता गोस्वामी  पथल्ला राजिम,  रामकिशोर गिरि मचांदुर दुर्ग, बाल विदुषी किशोरी आंचल गोस्वामी शक्ति,  राजेन्द्र गिरि गोस्वामी  कोसरंगी, ज्योतिषाचार्य आशुतोष गोस्वामी रायपुर,  भरत गिरि खम्हारी पारा गरियाबंद शामिल हैं।


अन्य पोस्ट