रायपुर

दो साल से लटकी है पीएम रिपोर्ट, मेकाहारा में जल्द 4 नए डॉक्टर नियुक्त होंगे
14-May-2024 2:26 PM
दो साल से लटकी है पीएम रिपोर्ट, मेकाहारा में जल्द 4 नए डॉक्टर नियुक्त होंगे

एम्स में खुलेगी पुलिस चौकी, ऑनलाइन होगी पीएम की मॉनीटरिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी  संतोष सिंह ने सोमवार को  एक बैठक में  समय-सीमा के भीतर पोस्टमार्टम करने और  रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने शवों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द हो, इसके लिए एम्स हॉस्पिटल में भी चौकी खोलने के निर्देश दिए है।

 इससे पीएम भी जल्द होगा और रिपोर्ट भी जल्द से जल्द प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर के निर्देश पर मॉनीटरिंग ऑफ पोस्टमार्टम सिस्टम तैयार किए जा रहे है।  मेकाहारा में शवों का पोस्टमार्टम भी जल्द हो सकेगा। इसके लिए 4 डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि घायलों की मदद के लिए अस्पताल तत्परता के साथ कार्य करें। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता हो।  डॉ. सिंह ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजे की प्रकरणों का निराकरण भी तेजी से किया जाएं और परिजनों को राशि का भुगतान किया जाएं।

एसएसपी  सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट लंबित नहीं होने चाहिए। इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाएं, इसके लिए अस्पताल व पुलिस को समन्वय के साथ कार्य करने होंगे। एमएलसी रिपोर्ट भी बेहतर तरीके से और जल्द से जल्द तैयार किया जाएं।  साथ ही लंबित प्रकरणों में कमी लाना भी पहली प्राथमिकता है।


अन्य पोस्ट