रायपुर

जल भराव रोकने 3 करोड़ बहेंगे
14-May-2024 2:22 PM
जल भराव रोकने 3 करोड़ बहेंगे

नगर निगम का दावा है कि इस मानसून जीई रोड पर शहीद स्मारक भवन के सामने जल जमाव नहीं होगा। सच्चाई तो जुलाई-अगस्त में ही सामने आएगी।  निगम इस सडक़ पर डाइवर्जन नाला बनाने का काम शुरू कर दिया है।  इस पर 3 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे। यह नाला दो मीटर चौड़ा, सडक़ के आरपार होगा, और पुराने मौदहापारा नाले को कनेक्ट करेगा। इसके लिए जोन-4 ने निर्माण मंगलवार रात से शुरू कर दिया है। जो अगले तीन दिनों तक चलेगा। इसके चलते शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक से डीकेएस चौक तक यूं ही जाम का सामना करना पड़ेगा। निगम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट