रायपुर

देशी शराब ले जा रहे बाइक सवार गिरफ्तार
13-May-2024 4:12 PM
देशी शराब ले जा रहे बाइक सवार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई।   
सफेद बोरी में भरकर देशी शराब ले जा रहे बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिल्दा नेवरा पुलिस ने  ग्राम बिलाड़ी की ओर जा रहे  एक्सल सीजी04 एनवाय 1446 सवार युवक को सादी फार्म के पास पकड़ा। बाइक  में एक सफेद रंग की बोरी रखा था। वह  पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा । उसने पूछताछ में अपना नाम डामर सिंग कनौजे पिता शंकर कनौजे उ 20 वर्ष ग्राम बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा। बताया जिसके कब्जे से मोटर सायकल में रखे एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 55 पौव्वा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक पौवा में 180-180एमएल  शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.900 ब्लक लिटर कीमती 6050/रू ,बाइक  कीमत  20000/- को  जप्त कर  धारा-34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की ।


अन्य पोस्ट