रायपुर

गांजा के साथ कोचिया गिरफ्तार
13-May-2024 4:08 PM
गांजा के साथ कोचिया गिरफ्तार

रायपुर, 13 मई। तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्कूल के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते एक्टिवा वाहन सवार आरोपी अभय मिरचे निवासी जय जवान चौक को गिरफ्तार किया है।  उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन  सीजी 04 एनजे 6828 कीमत लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी पूर्व में नारकोटिक एक्ट, चोरी, मारपीट तथा अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।


अन्य पोस्ट