रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। राजधानी में देर रात हिंसक झड़प में किसी के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से चोटें आईं।इस घटना में पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए हैं।खम्हारडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज की पुरानी रंजिश के चलते अवंति विहार स्थित विजय चौक पर देर रात तलवारबाजी हुई।
तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए।जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है।मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत उसके साथियों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। घटना में घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है।
इसमें से आदर्श जगवानी और फैजल खान का कॉलेज में पढऩे के दौरान गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद था। जिस वजह से इनके बीच आपस में मारपीट हुई।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का मुक्की हुई। फिर आदर्श जगवानी और उनके साथियों ने तलवार से फैजल खान और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हालांकि तलवार से अटैक करने की बात की खम्हारडीह पुलिस ने पुष्टि नही की है।दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का मुक्की हुई। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक पक्ष के सौरभ दास और फैजल खान को शरीर में कई जगह चोंटे आई हैं। इसके अलावा मोहम्मद अनीस के नाक में गंभीर चोट है। जिसकी वजह से मेकाहारा अस्पताल में उसे एडमिट किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज की गई है आदर्श जगवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।