रायपुर

राष्ट्रीय पंजा कुश्ती स्पर्धा जुलाई में
12-May-2024 7:43 PM
राष्ट्रीय पंजा कुश्ती स्पर्धा जुलाई में

रायपुर, 12 मई। इंडियन आर्म रैस्लिंग फेडरेशन (आईएएफ) के आग्रह पर, हम रायपुर में 46 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहे है जो जुलाई  में आयोजित की जाएगी।

तारीखों की घोषणा जल्द ही आपके समक्ष किया जाएगी। इस प्र प्रतियोगिता में देश  के 26 से ज्यादा प्रदेशो, सेना और पुलिस की टीम के कुल 800 से ज्यादा खिलाड़ी एवं अधिकारी  भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कोठारी ने बताया कि इससे पहले 2016 में भी 40 वीं राष्ट्रीय  प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुके हैं। 8 साल बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ को मेजबानी का अवसर मिला है।


अन्य पोस्ट