रायपुर
सर्वाधिक लीड वाली टॉप टेन सूची में दर्ज होगा रायपुर का नाम - बजाज
12-May-2024 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 मई। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के चुनाव संयोजक अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से फीड-बैक लेने के बाद दावा किया है कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक बढ़त के साथ चुनाव जीतेंगे। श्री बजाज ने कहा कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान के दिन मतदाताओं ने उत्साह प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दे हावी रहे। मतदाताओं ने विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। श्री बजाज ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव के दौरान सकारात्मक प्रचार किया तथा अपनी रणनीति के तहत भाजपा समर्थित मतदाताओं को घर-घर से निकाल कर वोट कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे