रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। पूज्य श्री शाणी दरबार में 19 से 23 मई तक महा दिव्य देशम फाउण्डेशन द्वारा पांच दिवसीय महा सुहत महा शाक्त यज्ञ आयोजित किया जा रहा है । प्राचीन पद्धति से यह यज्ञ केरल के विद्वान तंत्रियों द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दिन विभिन्न अनुष्ठानिक यात्रिक कियाएं संपन्न होगी। जो कि त्रेता युग के दौरान भगवान परशुराम और महर्षि अगस्त्य द्वारा गोकर्ण एवं कन्याकुमारी के मध्य स्थित भूमि भार्गव स्थान पर किए गए यज्ञ के प्राचीन नियमों एवं वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार होगी। 19 मई से मई समय प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिवस यज्ञ 01 (एकादशी) 19 मई, दिवस यज्ञ 02 (द्वादशी) 20 मई, दिवस यज्ञ 03 (त्रयोदशी) 21 मई, दिवस यज्ञ 04 (चतुर्दशी) 22 मई, दिवस यज्ञ 05 (पूणिमा) 23 मई गणपति होम। महाशक्ति पूजा तिथि 19 मई से मई समय सायं 05 बजे से समाप्ति तक।
श्री महा दिव्य देशत फाउंडशन के संस्थापक राजीव रकुल ने बताया कि शदाणी दरबार में पूज्य संत राजाराम महराज साहिब जी के महोत्सव की 64वीं वर्षगांठ पर अतिथि के रूप में निमंत्रण प्राप्त हुआ एवं वर्तमान पीठाधीश श्री युधिष्ठिर लाल के साथ महायज्ञ की योजना को साक्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने पावन परिसर में यज्ञ आयोजित करने के लिए दरबार से मिले समर्थन और प्रस्ताव ने उनकी आत्मिक ऊर्जा में अद्भुत तीव्रता का संचार किया।
रायपुर में महामाया राजराजेश्वरी मंदिर, सेक्टर 5 भिलाई में गणपति मंदिर, अय्यप्पा मंदिर, और दण्तेश्वरी शक्तिपीठ द्वारा उन्हे दिए गए दिव्य आशीर्वाद ने इस महायज्ञ की पवित्र नींव रखी है।