रायपुर

खड़ी ट्रक से चार बैटरी, तिरपाल चुराने वाले दो गिरफ्तार
12-May-2024 4:38 PM
खड़ी ट्रक से चार बैटरी, तिरपाल चुराने वाले दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। एमपी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट यार्ड बसंत विहार गोंदवारा से बैटरी आदि चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनसे चुराए गए  4 ट्रक बैटरी व 1  तिरपाल जब्त  किया गया है। इनकी कुल  कीमत  40,000 रूपए है।

शैलेन्द्र पाल ने कल खमतराई थाने  रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 9 मई की शाम 7 बजे बाम्बे एमपी लॉजीस्टीक ट्रांसपोर्ट यार्ड बसंत विहार गोंदवारा  में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। यार्ड के अंदर ट्रक कमांक एमएच 31 एफसी 4462 तथा एमएच 40 एन 5282 खड़ी थी। 10 की सुबह 10.00 बजे  जाकर देखा तो यार्ड में खडी ट्रकों में लगी 04  बैटरी एवं 01  तिरपाल चोरी कर ले गया।   खमतराई पुलिस ने धारा 457,380 भादवि कायम कर पड़ताल शुरू की। 

मुखबीर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति गोंदवारा ओवर ब्रिज के पास अपने कब्जे में 04  बैटरीबेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं । मुखबीर के बताये हुलिया के दोनों व्यक्ति को पकडकर पूछताछ करने पर दोनों ने  चोरी करना और समान को गोंदवारा ओवर ब्रिज के पास छुपाकर रखना बताया। आरोपियों के रखे स्थान से सभी सामान जप्त कर उन्हे  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर साय पैकरा  40 वर्ष ग्राम रंगारटोली थाना कांसाबेल जशपुर हाल गांधी मैदान के पास चावड़ी  कोतवाली रायपुर। बुद्धदु सिंग 47 वर्ष ग्राम कुम्हा थाना मवई मण्डला (म.प्र.) हाल पता ओवर ब्रिज के नीचे गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।


अन्य पोस्ट