रायपुर

कल के बाद फिर बढ़ेगा तापमान, बस्तर में रहेगी बदली, हल्की बारिश भी संभव
11-May-2024 10:35 PM
कल के बाद फिर बढ़ेगा तापमान, बस्तर में रहेगी बदली, हल्की बारिश भी संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से असम तक छत्तीसगढ़ होते हुए स्थित है।  एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

प्रदेश में कल 12  मई को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु बढ़ते क्रम में बने रहने की संभावना है। प्रदेश में कल के बाद वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

एक-दो दिनों बाद दिन का तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री को पार कर जाने के संकेत हैं। यह वृद्धि मध्य छत्तीसगढ़ के हिस्से में होगी। वहीं बस्तर में बादली रहेगी। कल कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले बीती रात राजनांदगांव में सबसे गर्म गुजरी। जहां तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रायपुर, महासमुदं 27 डिग्री पर रहे। शेष प्रदेश में रात का तापमान 20 से 26 डिग्री रहा।


अन्य पोस्ट