रायपुर

शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच झगड़ा, रास्ते में महिला की पिटाई
11-May-2024 10:33 PM
शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच झगड़ा, रास्ते में महिला की पिटाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। राजधानी में कल दोस्तों के बीच शराब पार्टी, महिला से जबरन मारपीट और शराब पीने पैसा मांगने पर मना करने की बात पर डण्डा, कड़ा और किसी नुकीली चीज से हमला हो गया। आरोपी घटना के  बाद मौके से फरार।

पुलिस के मुताबिक कल तेलीबांधा चंदन चौक काशीराम नगर में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच मारपीट हो गई। राजकुमार, राहुल और माइकल मसीह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौज पर आमादा हो गए। गुस्से में राजकुमार और राहुल ने माइकल मसीह को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और हाथ में पहने कड़ा से माइलक पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर और चहले पर चोट आई है। पुलिस ने माइकल की शिकायत पर राजकुमार और रहुल क खिलाफ 294, 323, 506 का अपराध दर्ज किया है।

इधर राजेंद्र नगर में कल शाम अशोका मिलेनियम काम्पलेक्स के पास एक महिला से अज्ञात युवकों ने मारपीट की। महिला से गाली गलौज कर डण्डे से मारकर फरार हो गए। सूरज साह ने इस बात की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि सौरा श्री साह उसकी पत्नी है। वह शुक्रवार को अशोका मिलेनियम काम्पलेक्स में काम पे  गई हुई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां आ गए और उसका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने सौरा श्री साह को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से वार कर घायल कर दिया।

कबीर नगर में भी कल शराब पीने के लिए पैसों की मांगने और मना करने की बात पर बदमाशों ने युवक की पिटाई कर दी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को प्रेम शेलून गया हुआ था। जहां कुछ देर बाद सूरज सिंह वहां पर आ गया। और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। जिसे जितें्रद के मना करने पर वो गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर सूरज सिंह ने हाथ में पहने कड़ा से जितेंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294, 323, 327 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट