रायपुर

सूरत-ब्रह्मपुर के बीच 12 फेरों की समर स्पेशल
11-May-2024 10:25 PM
 सूरत-ब्रह्मपुर के बीच 12 फेरों की समर स्पेशल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। यात्रियो की मांग एवं सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए सूरत एवं बरहमपुर (ब्रह्मपुर-उड़ीसा)  के मध्य 12 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । गाड़ी संख्या 09059/09060 सूरत-ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन 22 मई से 28 जून  तक 12 फेरों के लिए किया जाएगा।

 09059 सूरत-ब्रह्मपुर साप्ताहिक समर स्पेशल दिनांक 22 एवं 29 मई तथा 05, 12, 19 व 26 जून यानी प्रत्येक बुधवार को सूरत से रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत 09060 ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल 24 व 31 मई तथा 07, 14, 21 एवं 28 जून यानी  प्रत्येक शुक्रवार को ब्रह्मपुर से रवाना होगी  । इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे।


अन्य पोस्ट