रायपुर

जबलपुर-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन रद्द
11-May-2024 10:24 PM
जबलपुर-दुर्ग  समर स्पेशल ट्रेन रद्द

रायपुर, 11 मई। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से जबलपुर से 20 मई से 17 जून तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल एवं दुर्ग से 21 मई से 18 जून तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01702 दुर्ग-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गा?ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें ।


अन्य पोस्ट