रायपुर

यार्ड से 40 हजार के बैटरी-त्रिपाल चोरी
11-May-2024 10:22 PM
यार्ड से 40 हजार के बैटरी-त्रिपाल चोरी

रायपुर, 11 मई। खमतराई थाना क्षेत्र में कल रात एक यार्ड में चोरी हो गई। अज्ञात चोर यार्ड के गेट का ताला तोडक़र कमरे के अंदर से 4 बैटरी, और त्रिपाल कुल 40 हजार की चोरी कर ले गया। सैलेंद्र पाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टीचर कालोनी अशोक नगर गोंदवारा में रहता है। जिसका बसंत विहार में बाम्बे एमपी लाजिस्टिक ट्रांसपोटर्स के नाम से दूकान है। जहां 9-10 की रात को कोई अज्ञात चोर दूकान से वहां रखे गाड़ी की 4 बैटरी और त्रिपाल को चोरी कर ले गया। दूसरे दिन दूकान खोलने जाने पर सैलेद्र ने देखा तो यार्ड का गेट खुला हुआ था।

अंदर जाकर देखा तो वहां रखा बैटरी और त्रिपाल नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोर्ई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी की जा रही है।

इधर कोतवाली इलाके में बाइक चोरी हो गई। टीकमराम साहू ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना मे दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह विशाल नगर तेलीबांधा में रहता है। और 5 दिन पहले वह  किसी काम से कक्कड़ भवन के पास पंजाबी कालोनी  गया हुआ था। वहीं भवन के सामने अपनी बाइक सीजी 04 एलजेड 0301 को खड़ी कर भवन में चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं हुआ। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आसपास पूछताछ और पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट