रायपुर
रायपुर, 11 मई। पुलिस परिवार द्वारा संचालित श्री प्रयास संस्था से निश्शुल्क कोचिंग प्राप्त करने वाले 24 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। 10वीं बोर्ड में 16 बालक बालिकाओं और 12वीं बोर्ड में आठ छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। शहर के अलग-अलग स्कूलों में अध्ययन करते हुए नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्रों वोमेश साहू ने 94.83, युगांत ने 92.66, देवाशीष साहू ने 92, पटेल ने 34 और रिंकी पटेल ने प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। तरह आफरीन परवीन, साहू, आंचल तिवारी, वीमेश बह युगांत तारक में तारक वर्षा 80 इसी भूमिका अमन तिवारी, अनुप गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर संस्था, स्कूल और परिजन का नाम रोशन किया है। संस्था में सेवा देने वाले प्रधान आरक्षक महेश नेताम ने बताया कि पिछले आठ वर्ष से पुलिस जयान ड्यूटी के साथ समय निकालकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हैं। पुलिस परिवार ने सभी मेधावी सहित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को सफलता के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।