रायपुर

सोसायटी फॉर टेक्नोलॉजी एडवांस्ड मटेरियल ऑफ इंडिया का सम्मान समारोह
11-May-2024 10:21 PM
 सोसायटी फॉर टेक्नोलॉजी एडवांस्ड मटेरियल ऑफ इंडिया का सम्मान समारोह

रायपुर, 11 मई। नेशनल शिपोसियम ऑन एनीपी 2020 एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामपाल टंडन संस्थापक अध्यक्ष स्टेमी मुख्य अतिथि थे। विशेष अतिथि डॉक्टर शैलेन्द्र पटेल रजिस्ट्रार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रहे। इस अवसर पर डॉक्टर के जी रेवतकर महासचिव सेमी नागपुर डॉक्टर चंद्रहास हांडा, सौरभ शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रणेता डॉक्टर आर के मिश्रा  अमित चक्रवर्ती, दिलीप मोहंती निक्को, प्रह्लाद दमाहे एवं  संदीप तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम वंदना कर किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह का संचालन कर रहे डॉक्टर देवाशीष भौमिक अध्यक्ष स्टेमी पूरे आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

स्वागत भाषण डॉ. रत्नेश तिवारी अध्यक्ष स्टेमी छत्तीसगढ़ चैप्टर ने किया। रमन मदने, डॉ.डीबी नायक एमके उमाते कॉलेज नागपुर विशेष रूप से उपस्थित थे। हमारा उद्देश्य विशेष तौर पर वैश्विक रूप से विकसित भारत 2047 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उपयोग कर हमारी पुरानी ज्ञान परंपरा को विश्व पटल तक पहुंचने का था। साथ ही स्टेमी रायपुर चैप्टर में लगतार होने वाले विविध विज्ञान सम्मलेन, कार्यशाला, संगोष्ठी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च के आदान - प्रदान को बढ़ावा देना है।


अन्य पोस्ट