रायपुर

पांच वर्ष बाद होने वाले सेट के लिए 13 से आनलाइन आवेदन
11-May-2024 3:59 PM
पांच वर्ष बाद होने वाले सेट के लिए 13 से आनलाइन आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024  का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।  बता दें कि ष्टत्र सेट परीक्षा 5 साल बाद होने जा रही है। इससे पहले यह परीक्षा 2019 में हुई थी। वहीं जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया वे 13 मई से 14ड्डश्चड्डद्व.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर सीजी सेट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। इसमें पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस बार सेट का आयोजन 19 विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस, लाइफ साइंस, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत, मनोविज्ञान, लाइब्रेरी साइंस और होम साइंस में किया जाएगा।

एग्जाम सेंटर अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और जशपुर में बनाए जाएंगे।

उम्मीदवारों को 700 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए फीस माफ है। वहीं इस परीक्षा के लिए किसी भी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी नेट या सेट या पीएचडी पास होना जरूरी है।


अन्य पोस्ट