रायपुर

बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने अप्रैल के कॉप ऑफ द मंथ
11-May-2024 3:58 PM
 बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने अप्रैल के कॉप ऑफ द मंथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। एसएसपी  संतोष सिंह ने  बेहतर पुलिसिंग के लिए  कार्य कर रहे दर्जन भर अधिकारी कर्मचारियों को  ‘‘कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया है ।

अप्रैल  में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी आरंग,निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा जिला विशेष शाखा द्वारा व्ही.आई.पी सुरक्षा व विशेष शाखा, निरीक्षक/स्टेनो सुरेश टण्डन उपनिरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी, सउनि (अ) नवनीत साहू, सउनि नीलकमल त्रिपाठी, सउनि महेश्वरबन गोस्वामी,प्र.आर. अभिषेक सिंह  महिला प्रधान आर. डॉली देवांगन, प्र.आर. महेश नेताम तथा आर. सुनील पाठक , आर. सुरेश देशमुख को  कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सिविल लाईन स्थित सी-04 के सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चुने गए अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा-पत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा।


अन्य पोस्ट