रायपुर
पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद पर मारपीट
10-May-2024 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मई। दो अलग अलग परिवारों में घरेलू विवाद पर मारपीट के मामलों की पत्नियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यू राजेन्द्र नगर के गोल्डन टावर निवासी रवि अगवानी ने अपनी पत्नी अलका के साथ घरेलू विवाद पर मारपीट की । अलका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर दोंदेकला में भी ललित बंजारेे ने अपनी पत्नी प्रेमिन बंजारे (33) के साथ विवाद पर हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की। कल रात हुई मारपीट की रिपोर्ट प्रेमिन के भाई घनश्याम रात्रे, दौलत ढीढी ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सतनामी पारा तेलीबांधा में गंजू टंडन, लक्ष्मी बंजारे ने संजय टंडन के साथ मारपीट की। राजातालाब इलाके में हसन खान, आसिफ खान ने शराब पीने सोहन वर्मा और राजू वर्मा पैसा मांगा। न देने पर गाली गलौज, हाथापाई कर नुकीली चीज से हमला किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे