रायपुर
प्रकाश सांखला ईओडब्ल्यू के कब्जे में
10-May-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। एसीबीईओडब्लू ने महादेव सट्टा मामले में दुर्ग के सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को गिरफ्तार किया है। प्रकाश सांखला पर महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के पैसे कारोबार में निवेश करने के आरोप है। ईओडब्लू ने गुरूवार को प्रकाश के आकाशगंगा स्थित सहेली अलंकरण ज्वेलर्स और दुर्ग के घर में छापा मारा था। और रात पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है।
बता दें कि गुरुवार को दुर्ग के 18, रायपुर के 7, बलौदाबाजर के 2, रायगढ़ के 1 और कांकेर के 1 जगह पर कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, छापे में महादेव सट्टा ऐप से संबंधित दस्तावेज, हवाला संबंधी पर्चियां और बैंक संबंधित कागजात समेत बड़ी मात्रा में संदेहास्पद दस्तावेज मिले है। इनकी जांच की जा रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे