रायपुर

चाकू लहराने वाले दो और नारकोटिक्स एक्ट में एक गिरफ्तार
10-May-2024 4:45 PM
चाकू लहराने वाले दो और नारकोटिक्स एक्ट में एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। सडक़ पर धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले  बदमाश प्रियांशु सिंग और सुनील सबर को पकड़ा है। उसके कब्जे से चाकू को जब्त किया। जिससे वे आसपास के लोगों को धमका रहे थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट 25, 27 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया है।

पुलिस को सूचना मिली की कबीर चौक दंतेश्वरी मन्दिर मस्जिद रोड कोटा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धादार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। जिससे वहां के लोग डरे सहमें  हुए है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए हुलिए और स्थान पर जाकर आरोपी प्रियांशु सिंग 21 साल निवासी  मस्जिद रोड कोटा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे स्टील का धारदार चाकू जप्त कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया।

एक अन्य मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने सरकारी कुआ के पास मस्जिद रोड कोटा  के पास हाथ में धादार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे सुनील सबर  निवासी रोटरी नगर थाना आमनाका रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली की सरकारी स्कूल कोटा के पास एक व्यक्ति अपने पास केरी बेग मे नशीली टेबलेट रखा है और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबीर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सोयम शर्मा उर्फ विजय बताया। वह अपने पास नशीली टेबलेट रखा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160 नग कीमती 1136 रुपए का टेबलेट जब्त कर धारा 22 सी का अपराध अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।


अन्य पोस्ट