रायपुर

जैन मंदिर शंकर नगर में बच्चे बड़े सीख रहे धार्मिक क्रियाएं
09-May-2024 2:35 PM
जैन मंदिर शंकर नगर में बच्चे बड़े सीख रहे धार्मिक क्रियाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई।  श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन समाज मंदिर शंकर नगर,रायपुर में दिगंबर जैन धर्म की  धार्मिक कक्षाएं चल रही है। मंदिर के सदस्य मनीष जैन ने बताया कि धार्मिक कक्षाओं का उद्देश्य दिगंबर जैन धर्म की धार्मिक क्रियाएं जैसे अभिषेक ,शांति धारा,अष्ट द्रव्य पूजन,के साथ धर्म ग्रंथ की शिक्षा सभी समाज जन तक पहुंचना है। इन कक्षाओं में प्रथमानुयोग, करुणानुयोग, द्रव्यानुयोग आदि ग्रंथों का वाचन होता है।

साथ ही स्वाध्याय ,शंका समाधान,जिनदेव पूजन विधि आदि की शिक्षा ब्रह्मचारी सुनील द्वारा दी जा रही है । उनके द्वारा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से जिन भगवान का प्रसूक जल से अभिषेक,शांति धारा पश्चात जैन ग्रंथो का अध्यन स्वाध्याय,ज्ञान अर्जन करवाया जा रहा है । जिसमे समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ के अलावा बच्चे भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। इन धार्मिक कक्षाओं में लगभग प्रतिदिन लगभग 100 लोग भाग ले रहे है जिसमे बड़े बच्चे सभी  शामिल है।

प्रतिदिन रात्रि में भी 8: 30 बजे भी स्वाध्याय कक्षा  संचालित की जाती है।आज की कक्षाओं में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से अध्यक्ष संजय जैन सचिव राजेश रज्जन जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन  के साथ प्रवीण जैन, सनत जैन,प्रणीत जैन,अमित गोइल,मनीष जैन,अजय जैन विपुल जैन विजय कस्तूरे एम एल जैन,सोनल जैन शैली जैन,विनिता जैन,स्मृति गोयल,माया जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट