रायपुर
पाठक यूपी जा रहे, चंदन को प्रभार
08-May-2024 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। सरकार ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त जनक कुमार पाठक के उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रेक्षक बनाए जाने की वजह से उनका प्रभार विशेष सचिव चंदन कुमार को दिया गया है। यही नहीं, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ यूएस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
बताया गया कि चिकित्सा शिक्षा आयुक्त जनक कुमार पाठक पांच मई से चार जून तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रेक्षक के रूप में वहां रहेंगे। इस वजह चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार चंदन कुमार को दिया गया है। चंदन कुमार स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के पद पर हैं।
यही नहीं, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ यूएस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा के संचालक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे