रायपुर
14 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
08-May-2024 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मई। रेलवे स्टेशन के पार्किंग से गुढिय़ारी पुलिस ने 16. 441 किलो ग्राम गांजा के साथ बृन्दावन नूरनाका को गिरफ्तार किया वह पार्किंग नम्बर 07 रेल्वे टिकट काउंटर के पीछे समय काट रहा था। पुलिस ने मुखबीर के बताए हुलिए के युवक को चिन्हित कर पकडा। पूछताछ में उसने अपना नाम बृन्दावन नूरनाका 32 वर्ष निवासी सिकवन्द थाना भीष्मकटक रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा रायगढा ओडिसा बताया। उनके पास रखे दो बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। जो 16 किलो 441 ग्राम वजन और कीमत 2,60,000/- रूपये एवं खर्च के लिए रखे 1000/- रूपये एवं एक पुराना मोबाईल कुल कीमत 2,63,000/- रूपये जप्त किया। गुढियारी पुलिस ने धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे