रायपुर
मौसम की नरमी अभी बनी रहेगी
08-May-2024 5:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। कल की बारिश का मौसम अभी दो दिन और बना रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ गाज भी गिर सकता है। शुक्रवार से इसमें कुछ कमी आएगी, लेकिन इस पूरे महीने प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में हल्की बारिश होती रहेगी।
एक द्रोणिका उत्तरी अदरूनी उड़ीसा से राजस्थान तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल गुरूवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे