रायपुर
राज्यपाल दंपत्ति कल सिहावा भवन में मतदान करेंगे
06-May-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन कल प्रात: 11:00 बजे सिहावा भवन सिविल लाईन्स मेंं मतदान करेंगे। श्री हरिचंदन ने प्रदेश के सभी वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सौंपा है उसका उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे