रायपुर
अजय वर्मा का निधन
06-May-2024 1:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। नगर निगम के जनसंपर्क/ प्रेस विभाग के रिकॉर्ड कीपर अजय वर्मा का आज निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में दोपहर किया गया। उन्हें चार दिन पहले लो बीपी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां तबीयत और बिगड़ती गई। कल रात निधन हो गया। अजय के एक पुत्र एक पुत्री है।
पूर्व में दैनिक अखबार में पत्रकार रहे अजय की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। अजय ने राजधानी के विकास व इतिहास को लेकर मोर रायपुर शीर्षक से एक पुस्तक भी लिखा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे