रायपुर
पुराने बदमाश, चाकूबाजों की थानों में परेड
05-May-2024 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। शहर पुलिस ने अलग अलग इलाकों के 318 से अधिक चाकूबाजों सहित अपराधिक तत्वों की परेड ली। इनमें से 162 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। बीते दो दिन में 292 गुण्डा/निगरानी बदमाशों, चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। कल अभियान के तहत् 14 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तथा 140 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे