रायपुर
7 को वोट करने वाले ड्राइवर, कामवाली बाई को इनाम
05-May-2024 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह पूर्वक मनाने एवं सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अवंती गार्डन दलदल सिवनी मोवा मैं काम पर आने वाली बाई, हाउस कीपिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर आदि सभी के लिए अवंती गार्डन सोसायटी में उपहार योजना शुरू की गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें और लोगों को प्रेरित करे। मतदान करने वालो को 12 मई को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। इसके लिए 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करना जरूरी हैं। मतदान करने के पश्चा स्याही लगी उंगली दिखाकर उपहार प्राप्त करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे