रायपुर

मतदान के लिए मौसम आड़े नहीं आएगा, 5 से बारिश के आसार
03-May-2024 7:07 PM
 मतदान के लिए मौसम आड़े नहीं आएगा, 5 से बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। तीसरे चरण के चुनाव वाले प्रत्याशियों और रणनीतिकारों के लिए खुशखबरी है। 7 मई को पूरे प्रदेश में मौसम बारिशाना होने जा रहा है। यानी तेज धूप नहीं रहेगी और उसका मतदान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मतदान बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 मई से 3-4दिनों के लिए एक बार फिर बारिश का सिस्टम बन रहा है । यह हल्की बारिश शाम रात को होगी और दिन में धूप रहेगी।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि कल परसों तापमान बढ़ेगा। उसके बाद पहले सरगुजा के एक दो जिलों बारिश,फिर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

बहरहाल बीती रात बस्तर इलाके में सबसे गर्म गुजरीं। सबसे अधिक सुकमा में पारा 30 डिग्री पर रहा। उसके बाद बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।मध्य छत्तीसगढ़ में बालोद से लेकर बेमेतरा  23-25 डिग्री पर रहे। मुंगेली,कोरिया,जशपुर और सरगुजा के जिलों में रात कुछ ठंडक के साथ 20 डिग्री के नीचे रहा।

एक पश्चिमी विक्षोभ 45ए पूर्व और 26ए उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है । जिसके कारण नमी की मात्रा में थोड़ी वृद्धि होने की सम्भावना है ।  कारण प्रदेश में कल दिनांक 03 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले  दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।


अन्य पोस्ट