रायपुर

मुनीगुड़ा से 22 किलो गांजा लेकर अमरावती जा रहे दो गिरफ्तार
03-May-2024 7:04 PM
मुनीगुड़ा से 22 किलो गांजा लेकर अमरावती जा रहे दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। ओडिशा से 22 किलो गांजा लेकर बस से  अमरावती  जा रहे दो व्यक्तियों को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

ये दोनों भाठागांव बस स्टैण्ड के  गेट नंबर 3 के पास पकड़ाए। पुलिस ने  इनसे जप्त गांजे की कुल कीमत लगभग 4.40 लाख रूपए बताया है। इनके खिलाफ धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

मुखबीर ने सूचना दी थी कि  न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव के पास दो व्यक्ति अपने पास भूरे एवं नीले कलर के दो बैग में गांजा रखे हुए हैं। ह तथा मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना  नाम  सतीश दौलत  उम्र 59 साल निवासी बसंत चौक बालाजी मंदिर के पास अमरावती  पंकज सुरेश राव राजनकर  46 साकिन नशाबंदी ऑफिस के पीछे खापर्डे बगीचा थाना सिटी कोतवाली जिला अमरावती  बताया। वे यह गांजा केसिंगा के पास मुनीगुड़ा ओडिशा से लेकर आए थे।


अन्य पोस्ट