रायपुर

बहन के साथ मिल पत्नी ने पति को ईंट दे मारा
03-May-2024 7:01 PM
 बहन के साथ मिल पत्नी ने पति को ईंट दे मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। कोतवाली के कुंदरापारा बैरनबाजार क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी और रिश्तेदारों ने नरतूम बाग की हाथ मुक्का, झाडू और ईट से मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने नरतूम बाग की शिकायत पर किरण बाग, संजना, कंचन, परी शुक्ला के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया। खम्हारडीह इलाके में कल स्कूल परिसर के पास हुडदंग हो हल्ला कर रहे थे। जिसे मना करने पर मुकेश श्रीवास, प्रदीप, अकिंत और उसके साथियों ने धनश्याम साहू की पिटाई कर दी।

घनश्याम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शनि मंदिर के पास खम्हारडीह में रहता है। और वहीं पास स्कूल है। जहां पर कुछ युवक हो हल्ला कर शोर मचा कर गाली गलौज कर रहे थे। इसे देख धनश्याम वहां जाकर हल्ला करने से मना करने पर प्रदीप, मुकेश, अंकित और उसके साथी भडक़ गए और तू कौन होता है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर युवकों हाथ मुक्का से घनश्याम पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकेश, प्रदीप, अंकित और साथियों के खिलाफ 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया है।

नवा रायपुर के ग्राम तेंदुआ में कल रात जबरन मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। तलाब किनारे घुमने की बात को लेकर परमांनद ने सुनील धीवर के भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।

सुनील धीवर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम वह ग्राम तेंदुआ में रहता है। वहीं गांव के पास नकटा तालाब है। जहंा पर सुनील का भाई कल रात घुमने गया था। वहीं पर गांव के ही रहने वाला परमांनद वहां गया हुआ था। और भाई को वहां अकेला देख उसे यहां क्यों आया है कहकर गाली गलौज और मारपीट की। घर आकर भाई ने सारी घटना परिजनों को बताया। जिसके बाद सुनील ने राखी थाना जाकर परमानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की । टिकरापारा इलाके में भगत सिंह चौक के पास मोहम्मद रफीक और उसके साथी ने दुकान में काम करने की बात को लेकर नाजिया बी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।


अन्य पोस्ट