रायपुर
रायपुर, 3 मई। चाकू की नोक पर आम लोगों को धमकाने और इलाके में आतंक का माहोल बनाने वाले गुण्डा बदमाश चंदन मंडल, संजय बंजारे और त्रिनाथ सोना राजेन्द्र नगर और देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने अमलीडीह चौक के पास आम जगह पर हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगों को आतंकित करने वाले आरोपी चंदन मंडल निवासी गुरुमुख सिंह नगर न्यू राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया है। कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरोपी चंदन मंडल थाना का गुण्डा बदमाश हैं जिसके विरुद्ध पूर्व में जिला बदर रहा।
देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत हनुमान चौक के पीछे हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को धमकाने वाले आरोपी संजय बंजारे निवासी पंडरी झंडा चौक सतनामीपारा थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध धारदार चाकू जप्त किया है। उधर देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत शराब दुकान के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी त्रिनाथ सोना निवासी जगन्नाथ नगर सिविल लाइन रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें धारदार चाकू जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।