रायपुर

मुनि सुव्रतनाथका जन्म तप कल्याणक मना
03-May-2024 6:58 PM
मुनि सुव्रतनाथका जन्म तप कल्याणक मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। जैन धर्म के 20 वे तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को  उत्साह के साथ मनाया गया।  श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के जिनालयों में श्रद्धा की झलक देखने को मिली। पूरा जिनालय परिसर 20 वे तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत नाथ भगवान के जयकारों से गुंजायमान हुए। इस दौरान धर्मावलम्बियों ने पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया।

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि आज प्रात:काल सुबह 8.30 बजे मंदिर जी की भागवान पार्श्वनाथ जी की बेदी के समक्ष पांडुक्षिला में श्री पुष्पदंत भगवान को विराजमान करके रजत कलशों से प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। विश्व की सुख-समृद्धि व कामना के साथ मंत्रोच्चारों के बीच शांतिधारा का उच्चारण कर जिनेन्द्र देव के चरणों में धारा प्रभावित की गई। साथ ही धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा आरती गई ।

तत्पश्चात श्रावक-श्राविकाओं ने  देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अपनी निर्मल भक्ति समर्पित करते हुए मंदिर के 20 वे तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ भगवान की अष्टद्रव्यों से पूजन की गई। सभी ने हाथों में अर्घ्य, दीपक, श्रीफल  अर्पण किया। धर्मावलम्बियों ने जन्म-मरण के चक्र से निकलकर मोक्ष को प्राप्त करने की भावना प्रकट की और भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी का गुणगान कर पुण्य का संचय किया। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार जैन ,राकेश जैन, प्रवीण जैन, कुमुद जैन,प्रणीत जैन सहित समाज की महिला-पुरूष मौजूद थे।


अन्य पोस्ट