रायपुर

जमीन बिकने पर मां के दिए हिस्से में से ढाई लाख आलमारी से पार
03-May-2024 4:11 PM
जमीन बिकने पर मां के दिए हिस्से  में से ढाई लाख आलमारी से पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई।
बीस दिन पहले बंद घर से चोर 2.58 लाख नगद रूपए पार कर गए। इस चोरी की बीती शाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

टिकरापारा इलाके छोटेबोरियाखुर्द निवासी रितेश्वरी यादव (36) ने यह रिपोर्ट कराई। 13 से 15 अप्रैल के बीच उसके घर घुसे  से अग्यात चोर आलमारी में रखे 2,58,500 रूपए ले भागे। पुलिस पड़ताल कर रही है। टीआई के मुताबिक रितेश्वरी की सास ने पिछले दिनों धमतरी स्थित अपना एक भूखंड बेचा था। उससे मिले 40 लाख रूपए मां ने रितेश्वरी के पति दिलीप समेत तीन भाइयों में 9.50 के मान से बांटें थे। दिलीप के हिस्से की रकम रितेश्वरी ने अपने कमरे की आलमारी में रखे थे। जो 13-15 अप्रैल के बीच चोरी कर लिए गए।? ये ढाई लाख उन्ही 9.50 के ही हिस्सा है। पखवाड़े भर घर में पता लगने की उम्मीद में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। क्योंकि पूर्व में भी एक बार 20 हजार रूपए चोरी होने के बाद घर में ही मिल गए थे। टीआई ने बताया कि चोर को  परिवार के बीच या आस पड़ोस और जानकार लोगों में से तलाश किया जा रहा है।

इधर देवेंद्र नगर कपड़ा मार्केट के गेट-3 के पास खड़ी बाइक चोरी कर ली गई । फरहदा खरोरा निवासी हेमचंद्र साहू की हीरो सीडी सीजी 42 के 1762 अग्यात चोर ले भागे।
 


अन्य पोस्ट